ePaper

कारोबारी अमित अग्रवाल की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जहां केस, वहां के हाइकोर्ट जायें

Updated at : 18 Oct 2022 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
कारोबारी अमित अग्रवाल की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जहां केस, वहां के हाइकोर्ट जायें

कारोबारी अमित अग्रवाल की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि इडी द्वारा दायर इसीआइआर जहां दर्ज है, पहले उस राज्य के हाइकोर्ट में जायें. बता दें व्यापारी अमित अग्रवाल को सात अक्तूबर की रात गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

रांची : सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड में गिरफ्तार कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल की याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने कहा कि इडी द्वारा दायर इसीआइआर जहां दर्ज है, पहले उस राज्य के हाइकोर्ट में जायें. न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ में अमित अग्रवाल की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान इडी के अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद नहीं थे, क्योंकि इडी को रिट पिटीशन की कॉपी नहीं दी गयी थी. अभियुक्त की ओर से कपिल सिब्बल ने पक्ष पेश किया. अरुणाभ चौधरी और प्रज्ञा बघेल ने उनकी मदद की.

अधिवक्ता राजीव और अमित अग्रवाल दोनों को दोषी माना है इडी ने : 

राजीव कुमार कैश कांड में इडी ने कोलकाता के व्यापारी अमित अग्रवाल को सात अक्तूबर की रात गिरफ्तार किया था. फिर 14 अक्तूबर को राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया. इडी ने दोनों को ही मनी लाउंड्रिंग एक्ट की धारा तीन और चार के तहत दोषी माना है.

अमित अग्रवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में यह कहते हुए चुनौती दी थी कि कोलकाता में उन्होंने ही थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्हीं की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. वह मामले में शिकायतकर्ता हैं. इसके बाद भी इडी ने उन्हें इस मामले में अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola