रामगढ़ उपचुनाव 2023 : AJSU ने चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता को मैदान में उतारा, कल करेंगी नामांकन

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के रामगढ़ के पूर्व विधायक और वर्तमान में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को NDA ने अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार को आजसू पार्टी की ओर से इसकी घोषणा की गयी. वह कल नामांकन दाखिल करेंगी.
झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के रामगढ़ के पूर्व विधायक और वर्तमान में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी को NDA ने अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार को आजसू पार्टी की ओर से इसकी घोषणा की गयी. वह कल नामांकन दाखिल करेंगी.
कल नामांकन में शामिल होंगे एनडीए के नेता
आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक में सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला हुआ. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की मंजूरी के बाद सुनीता चौधरी के नाम का ऐलान किया गया है. वह कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी. श्री भगत ने कहा कि सुनीता के नामांकन के समय एनडीए के नेता भी मौजूद रहेंगे.
27 फरवरी 2023 को होगा रामगढ़ में मतदान
रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी 2023 को मतदान होना है. रामगढ़ की कांग्रेस विधायक को कोर्ट से एक मामले में हुई सजा की वजह से यह सीट खाली हुई थी. इसके बाद 18 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमलिनाडु और आंध्र प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के अलावा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी.
ममता देवी के पति को उतार सकती है कांग्रेस
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में ममता देवी ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को पराजित कर दिया था. कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस पार्टी ममता देवी के पति को अपना उम्मीदवार बना सकती है.
Also Read: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी सीपीआई, वामदलों से की प्रत्याशी को समर्थन करने की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




