ePaper

फुटपाथ दुकानदारों ने रांची नगर निगम का किया घेराव, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प

Updated at : 08 Sep 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
RMC gherao by street vendors

रांची नगर निगम का घेराव करते फुटपाथ दुकानदार

Street Vendors Gherao: फुटपाथ दुकानदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया. इस दौरान निगम के पदाधिकारी से उनकी वार्ता हुई. अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया. फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि उनकी वार्ता सकारात्मक रही है. वैसे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Street Vendors Gherao: रांची-ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बैनर तले फुटपाथ दुकानदार संघ के दुकानदारों ने सोमवार को रांची नगर निगम का घेराव किया. इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारी से उनकी वार्ता हुई. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, फुटपाथ दुकानदार संघ के नेता संदीप कुमार वर्मा और विकास वर्मा के नेतृत्व में बातचीत सकारात्मक रही. नेताओं ने कहा कि 2009, 2014 में संसद में पारित कानून के आधार पर और झारखंड में 2017 में स्ट्रीट वेंडर एक्ट के आधार पर दुकानदारों को सुविधाएं मुहैया करायी जाए. इसके साथ ही पुराने वेंडिंग जोन के बदले नई वेंडिंग जोन, नई वेंडिंग कमेटी, नई कमेटी के चुनाव की मांग की गयी.

फुटपाथ दुकानदारों को समाप्त करने की साजिश-नेता


नेताओं ने कहा कि लड़ाई लंबी है. उन्हें मौखिक आश्वासन में नहीं जीना है. रांची में 50000 से अधिक फुटपाथ पर जीने वाले लोग हैं. शहर के 80% लोगों को सस्ती दर पर समान मुहैया करते हैं, लेकिन बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने जो खुदरा व्यापार में अपने पूंजी लगाने के लिए आए हैं, उनके इशारे पर सरकार चल रही है. उसके आदेश पर नगर निगम भी मोटी रकम वसूलने में लगा है. फुटपाथ दुकानदारों को समाप्त करने की राजनीतिक साजिश को यूनियन फुटपाथ दुकानदार संघ नाकाम करेगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा को मुठभेड़ में लगी थीं छह गोलियां, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

मांगें पूरी करने के लिए आंदोलन की तैयारी


फुटपाथ दुकानदारों ने निर्णय लिया कि सभी जोन में मीटिंग कर नुक्कड़ सभा और आम सभा कर आगे के आंदोलन की तैयारी की जाएगी. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा. गैरकानूनी बेदखली और पुलिसिया दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, दुकानदारों को सर्वेक्षण कर प्रमाण पत्र दिया जाए, सभी वेंडिंग जोन में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाए, नई टीवीसी का गठन कर संवैधानिक अधिकार दिए जाएं. ये उनकी प्रमुख मांगें हैं.

ये भी पढ़ें: गुवा गोलीकांड के शहीदों को चंपाई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर जमकर बरसे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola