प्रदेश अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध कार्य किया : महामंत्री

प्रदेश अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध कार्य किया : महामंत्री
रांची : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री रमेश उरांव ने कोरोना काल में पुलिस एसोसिएशन के ऑफिस में प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व संगठन के अन्य पदाधिकारी द्वारा पार्टी करने को संघ के नियम विरुद्ध बताया है़
उनका कहना है कि संघ की कोई बैठक 23 अगस्त को नहीं रखी गयी थी. अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न शाखा के पदाधिकारियों को बुला कर पार्टी की थी. इस पार्टी से संघ का कोई लेना-देना नहीं है़
इस घटना के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियाें ने प्रांतीय अध्यक्ष व पार्टी में शामिल अन्य पदाधिकारियों को संघीय नियम के रूप में कार्य करने का आग्रह किया है़ इस आशय का पत्र एसोसिएशन की ओर से पार्टी में शामिल होने के वाले पदाधिकारियों को भी दिया गया है़
Post by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










