सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को झारखंड सरकार का तोहफा, मिलेगी हर माह पेंशन, जानें कौन होंगे इसके हकदार
पदक जीतनेवाले खिलाड़ी की मृत्यु होने पर उनके बच्चों या आश्रित पति-पत्नी को पांच हजार रुपये मासिक देने का प्रावधान किया गया है. पेंशनधारियों को यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतनेवाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को राज्य सरकार 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी. खिलाड़ी पेंशन योजना के तहत आजीवन हर माह पेंशन दी जायेगी. हालांकि, नौकरी करनेवाले खिलाड़ियों काे पेंशन नहीं मिलेगी. झारखंड खेल नीति-2022 के आलोक में खेल विभाग ने इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किया है.
पदक जीतनेवाले खिलाड़ी की मृत्यु होने पर उनके बच्चों या आश्रित पति-पत्नी को पांच हजार रुपये मासिक देने का प्रावधान किया गया है. पेंशनधारियों को यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी. इससे आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी.
अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार या ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त व कॉमनवेल्थ और एशियन खेलों के पदक विजेता सेवानिवृत्त खिलाड़ी पेंशन के योग्य होंगे. इनके अलावा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी पेंशन का अधिकारी माना गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









