ePaper

Ranchi news : चक्रधरपुर रेल मंडल में लिया जायेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

Updated at : 20 Mar 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : चक्रधरपुर रेल मंडल में लिया जायेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द रहेंगी

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 व 25 अप्रैल एवं 02 मई को रद्द रहेगी. वहीं, गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 19 व 26 अप्रैल एवं 03 मई को रद्द रहेगी.

विज्ञापन

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68036 हटिया-टाटानगर मेमू 20 से 22 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर-हटिया मेमू 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी.

आद्रा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

आद्रा मंडल के पुरुलिया-कोटशिला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 एवं 22 मार्च को, आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू 21 एवं 22 मार्च को तथा आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू 22 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं, रांची-आसनसोल मेमू 21 मार्च को एक घंटा विलंब से रांची से रवाना होगी. खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस 22 मार्च को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 21 एवं 22 मार्च को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी

गोरखपुर-गोरखपुर कैंट रेलखंड अंतर्गत विकास कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 व 25 अप्रैल एवं 02 मई को रद्द रहेगी. वहीं, गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 19 व 26 अप्रैल एवं 03 मई को रद्द रहेगी. गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 03 मई तक रद्द रहेगी. संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 05 मई तक रद्द रहेगी. रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल को भटनी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. गोरखपुर- रांची एक्सप्रेस 12 अप्रैल काे भटनी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola