रांची में सिपाही ने चाकू घोंप कर की दिव्यांग साला की हत्या, बाहरी लोगों को घर बुलाकर शराब पिलाने से था खफा

जमशेदपुर में पदस्थापित एक सिपाही ने रांची स्थित ससुराल में अविवाहित दिव्यांग साला शशि होरो (40 वर्ष) की पीठ में चाकू घोंप कर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम में सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में घटी.
रांची : जमशेदपुर में पदस्थापित एक सिपाही ने रांची स्थित ससुराल में अविवाहित दिव्यांग साला शशि होरो (40 वर्ष) की पीठ में चाकू घोंप कर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम में सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में घटी. सोमवार को इसका खुलासा हुआ. मामले में आरोपी सिपाही दिलीप कुमार राम को सदर थाना पुलिस ने जमशेदपुर के गोलमुरी से गिरफ्तार किया और सोमवार सुबह रांची लायी. दिलीप राम मूल रूप से भोजपुर (बिहार) का निवासी है. दिलीप राम ने पुलिस को बताया कि वह जमशेदपुर में ड्यूटी करता है.
उसने शशि होरो की बड़ी बहन से लव मैरिज की थी. पत्नी, दो बेटी अौर एक बेटा रांची के जयप्रकाश नगर स्थित साला शशि होरो के घर में रहते थे. उसे शक था कि साला अपने घर में बाहरी पुरुषों को बुला कर शराब पीता और पिलाता था. इससे वह खफा था. तीन नवंबर को दिलीप तीन दिनों की छुट्टी पर रांची आया. छह नवंबर की सुबह में पत्नी और बच्चों से कहा कि ड्यूटी पर जमशेदपुर जा रहा है.
हालांकि, वह जमशेदपुर नहीं गया और मुहल्ले में छिप कर साला की गतिविधि पर नजर रखे था. छह नवंबर की शाम में साला के घर पर पप्पू लोहरा आया. कुछ समय बाद दिलीप राम चाकू लेकर ससुराल गया, गुस्से में साला की पीठ में चाकू घोंप दिया. उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पत्नी को किसी नहीं बताने की बात कह कर दिलीप बस से जमशेदपुर चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




