34.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची में अब तक 25, 243 संक्रमित मिले, जानें अन्य जिलों का हाल

रांची में अब तक 25, 243 संक्रमित

रांची : झारखंड में कोरोना का पहला केस 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी में मिला था. तब कोरोना जांच की सुविधा केवल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में थी. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए रांची के रिम्स, इटकी आरोग्यशाला और पीएमसीएच धनबाद में यह सुविधा शुरू हुई. फिर निजी लैब और टीएमएच जमशेदपुर को भी जांच की अनुमति दी गयी.

जिलों में ट्रूनेट मशीन से भी जांच शुरू की गयी. इसके बाद तीनों नये मेडिकल कॉलेज हजारीबाग, पलामू और दुमका में भी जांच शुरू हुई. बाद में केंद्र से अनुमति मिलने के बाद रैपिड एंटीजेन टेस्ट आरंभ हुआ और जांच में तेजी आने लगी. कई बार एक-एक दिन में डेढ़ लाख तक जांच हुई. झारखंड में 27 अक्तूबर की सुबह 10 बजे तक कुल 31 लाख 30 हजार 485 सैंपल की जांच हो चुकी है.

इनमें से 99,906 संक्रमित मिले हैं. इसमें 25 प्रतिशत संक्रमित केवल रांची जिले से मिले हैं. रांची में दो लाख 85 हजार 684 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 25116 संक्रमित मिल चुके थे. देर शाम रांची में 127 मरीज और मिले़ दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है, जहां दो लाख 85 हजार 799 सैंपल की जांच में 16041 संक्रमित मिल चुके हैं. तीसरे स्थान पर धनबाद है, जहां दो लाख 48 हजार 952 सैंपल की जांच में 6145 संक्रमित मिल चुके हैं.

जिला सैंपल जांच पॉजिटिव

बोकारो 184371 5209

चतरा 91303 1299

देवघर 143168 2980

धनबाद 248952 6145

दुमका 121083 1226

जमशेदपुर 285799 16041

गढ़वा 121195 2435

गिरिडीह 199649 3273

गोड्डा 123341 1909

गुमला 97135 2006

हजारीबाग 139021 3988

जामताड़ा 76233 1030

जिला सैंपल जांच पॉजिटिव

खूंटी 71044 1917

कोडरमा 85721 3247

लातेहार 74909 1690

लोहरदगा 40278 1538

पाकुड़ 92757 840

पलामू 145237 3007

रामगढ़ 79687 3922

रांची 285684 25116

साहिबगंज 90048 1499

सरायकेला 117509 3398

सिमडेगा 79778 1849

प. सिंहभूम 136583 4342

posted by : sameer oraon

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें