Ranchi News : कांवड़िए बच्चों ने किया महाकाल का जलाभिषेक, शहर में गूंजे शिव भजन

Updated at : 03 Aug 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कांवड़िए बच्चों ने किया महाकाल का जलाभिषेक, शहर में गूंजे शिव भजन

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से रविवार को रामबिलास पेट्रोल पंप के सामने हरि ओम मंदिर से शिव-पार्वती की झांकी के साथ बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

शिव-पार्वती की झांकी रहा आकर्षण का केंद्र

रांची. श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से रविवार को रामबिलास पेट्रोल पंप के सामने हरि ओम मंदिर से शिव-पार्वती की झांकी के साथ बाल कांवड़ यात्रा निकाली गयी. कृष्णा नगर कॉलोनी के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा और श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची. दोनों कमेटियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया. श्री दुर्गा जागरण मंडली के पवन मनुजा और ज्योति अरोड़ा व सुरजीत मुंजाल ने पूरे रास्ते भर ओम नमः शिवाय…, चल रे कांवड़िया शिव के धाम…, जैसे कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया और वातावरण को शिवमय कर दिया. पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित महाकाल मंदिर पहुंच कर बाल कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया और यात्रा का समापन हुआ. कांवड़ यात्रा में शामिल बच्चों को समिति की ओर से कांवड़, कलश, गेरुआ वस्त्र, पट्टा, नाश्ते का पैकेट, बिस्किट, पानी की बोतल व खिलौना दिया गया. मौके पर रमेश सिंह, शंकर दुबे, अशोक यादव, दिलीप गुप्ता, गुलशन मिढ़ा, राजू काठपाल, जीतू अरोड़ा, अरुण जसूजा, नरेश मक्कड़, राजू सिन्हा, भोलू सिंह, सुनील जसूजा, पिया बर्मन, आशा मक्कड़, हर्षिता जसुजा, भारती काठपाल समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola