ranchi news : श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष बने कुणाल अजमानी

Updated at : 27 Mar 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष बने कुणाल अजमानी

श्री महावीर मंडल रांची महानगर की आम सभा संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड के तीसरे तल्ले के सभागार में हुई. बैठक में सत्र 2025-26 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ.

विज्ञापन

रांची. श्री महावीर मंडल रांची महानगर की आम सभा संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड के तीसरे तल्ले के सभागार में हुई. बैठक में सत्र 2025-26 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ. सर्वसम्मति से कुणाल अजमानी अध्यक्ष और मुनचुन राय महासचिव चुने गये. अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा हुई. श्री आजमानी ने कहा कि इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा होगी. प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई जायेगी. महाष्टमी को सभी छोटी-बड़ी झांकियों और ताशा पार्टियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही सभी अखाड़ेधारियों को बुलाकर झंडा और तलवार दिया जायेगा.

इन्हें मिली है अहम जिम्मेदारी

मुख्य संरक्षक : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, विष्णु अग्रवाल, रंजन सिंह, अजीत सहाय. मुख्य सलाहकार : महंत सूर्यनारायण त्यागी. संरक्षक मंडल : शेखर शरण, प्रेम वर्मा, अमरेंद्र सिंह पप्पू, रमेश बाली, शिव गुप्ता, अशोक चौधरी. संयोजक : डॉ दिलीप सोनी. सह संयोजक : श्यामानंद पांडेय. उपाध्यक्ष : दिलीप स्वर्णकार, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, राजेश्वर राजन, ललित चौधरी, राजेश साहू. मीडिया प्रभारी : रोहित शारदा. प्रचार प्रसार : सुमित कक्कड़. कोषाध्यक्ष : नवजोत अलंग, महेश सोनी, अनिल केसरी. संगठन सचिव : रवींद्र वर्मा. सचिव : रविप्रकाश टुन्ना, रोहित पांडे, राहुल सिन्हा चंकी, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, अमित चौधरी, विकास सिंह. संयुक्त सचिव : अमरनाथ सरकार, सनी साहू, विक्रांत विश्वकर्मा, रोमिल, संतोष सिंह, अमित वर्मा, निशांत मासूम, रवि सोनी, पंकज कुमार, अमन जयसवाल, अविनाश, डॉ अनिल कुमार, कुणाल आनंद, भास्कर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola