मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में ली चाय की चुस्की, फोटो लेने के लिए लगी लोगों की भीड़

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 May 2024 9:23 PM

विज्ञापन

रांची में शिवराज सिंह चौहान ने कुल्हड़ चाय की चुस्की ली. वे बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड दौरे पर आए थे.

विज्ञापन

रांची : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को झारखंड दौरे पर थे. जहां उन्होंने गोड्डा और धनबाद के झारिया में जनसभा को संबोधित किया. वे यहां धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और गोड्डा से निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार करने आये थे. इसी क्रम में उन्होंने राजधानी रांची के एक चाय दुकान में भी कुल्हड़ चाय की चुस्की ली. उनके साथ पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान उन्हें देखने और फोटो लेने वालों की भीड़ लग गयी. दरअसल वे रांची के युवा सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे.

शिवराज सिंह चौहान बोले- 400 पार सीटें लेकर आएगी एनडीए

शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा और झरिया में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार एनडीए 400 पार सीटें लेकर आएगी और मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे. मोदी की गारंटी है ‘सबका साथ, सबका विकास’. आज देश का विकास हो रहा है. भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा. वहीं, ‘इंडी गठबंधन’ में उनके नेता का ही पता नहीं है.

शिवराज ने प्रभात खबर में छपी खबर का हवाला दिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को लेकर विरोधियों को घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकती है. शिवराज ने कहा कि रांची के ‘प्रभात खबर’ में मंत्री, विधायक, सांसद, अफसर की सूची छपी है, किसने कितने पैसे लिये. भ्रष्टाचार में शामिल होनेवालों पर कार्रवाई होगी.

झामुमो, कांग्रेस और राजद झारखंड को लूटने में लगे हैं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को अलग राज्य बनाया. आज उसी को झामुमो, कांग्रेस, राजद लूटने में लगे हैं. भ्रष्टाचार चरम है. सरकारी पैसे, सेना की जमीन, बालू और कोयला लूटे जा रहे हैं. एक राज्यसभा सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. मंत्री के नौकर के घर से करोड़ों मिल रहे हैं. सांसद लूट रहा है. मंत्री लूट रहा है. एक मुख्यमंत्री तो जेल ही चले गये. मंत्री भी अंदर चले गये.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में 20 मई को 63.21 फीसदी हुई थी वोटिंग, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में 68.92 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola