Shilpi Neha Tirkey: पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड में अब प्रखंड स्तर पर लगेगा पशु बाजार
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 17 Dec 2024 6:56 PM
Shilpi Neha Tirkey: रांची के मांडर इलाके में किसानों के साथ मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Shilpi Neha Tirkey: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि अब प्रखंड स्तर पर पशु बाजार लगेगा और पशु रेट चार्ट भी जारी किया जाएगा.
Shilpi Neha Tirkey: रांची-झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि बहुत जल्द प्रखंड स्तर पर पशु बाजार की शुरुआत की जाएगी. इसका उद्देश्य अच्छी नस्ल की गाय या पशु उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराना है. विभाग योजना से संबंधित कैलेंडर भी जारी करेगा. पशु बाजार में पशु की खरीद-बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए पशु रेट चार्ट भी जारी किया जाएगा. उन्होंने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र मांडर (रांची) में निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं.
मिल्क कलेक्शन सेंटर का किया निरीक्षण
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के मांडर विधानसभा क्षेत्र के करगे, बंझिला, महुआ जारी और कैम्बो में मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड मिल्क फेडरेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री ने करगे मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा. इस प्लांट में अधिक मात्रा में दूध का कलेक्शन होता है. निरीक्षण के दौरान किसानों ने कैटल फीड के लिए मेधा दाना की दर में 5 रुपए तक कमी करने की मांग दोहरायी. मंत्री विभागीय अधिकारियों से चारा काटने की मशीन को लेकर भी जानकारी ली. उन्होंने किसानों को चारा काटने की मशीन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया.
किसानों ने की गाय वितरण में अनियमितता की शिकायत
किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से गाय वितरण में अनियमितता की शिकायत की. पशुपालन विभाग द्वारा 90 प्रतिशत सब्सिडी पर ST/SC और विधवा को पशु देने की योजना है, जबकि सामान्य के लिए ये सब्सिडी 75 प्रतिशत है. किसानों का आरोप है कि बाजार मूल्य से ज्यादा दर निर्धारित कर सब्सिडी का लाभ उन्हें दिया जाता है. मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया है कि अब ऐसा नहीं होगा. विभाग द्वारा दिए जाने वाले पशु का रेट चार्ट भी सार्वजनिक किया जाएगा.
पशु धन योजना का कैलेंडर होगा जारी
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग पशु धन योजना को लेकर किसानों के लिए कैलेंडर जारी करेगा. इस कैलेंडर में योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी. किसानों ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लायी जाने वाली गाय की मृत्यु दर अधिक है. इसलिए किसानों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से स्थानीय गाय उपलब्ध कराने का आग्रह किया. किसानों ने गोकुल भवन की संख्या बढ़ाने की मांग की है, ताकि दूध कलेक्शन की मात्रा बढ़ायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










