जीत को लेकर शिबू आश्वस्त तीसरी बार राज्यसभा जायेंगे

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 12:49 AM

विज्ञापन

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 26 मार्च को होनेवाले चुनाव के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. मीडिया से बातचीत में शिबू सोरेन ने कहा कि उनकी जीत तय है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 26 मार्च को होनेवाले चुनाव के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. श्री सोरेन ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा. इसके बाद मीडिया से बातचीत में शिबू सोरेन ने कहा कि उनकी जीत तय है. वे तीसरी बार राज्यसभा जा रहे हैं.

पांच साल के दौरान शिबू सोरेन की आमदनी पांच लाख बढ़ी. वहीं, पत्नी रूपी सोरेन की आमदनी 15 लाख रुपये कम हुई. राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन की ओर से दायर शपथ पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है. शपथ पत्र में दर्ज ब्योरे के अनुसार शिबू सोरेन की आमदनी वर्ष 14-15 में 6.52 लाख, वर्ष 15-16 में 6.51 लाख थी. वर्ष 16-17 में यह बढ़ कर 6.76 लाख, वर्ष 17-18 में 7.05 लाख हो गयी. वर्ष 18-19 में शिबू सोरेन की आमदनी 11.89 लाख हुई. शपथ पत्र में दर्ज ब्योरे के अनुसार उनकी पत्नी रूपी सोरेन की आमदनी वर्ष 14-15 में 18 लाख थी.

वर्ष 15-16 में 20.89 लाख रुपये थी. वर्ष 16-17 से उनकी आमदनी में अप्रत्याशित रूप में कमी दर्ज हुई. वर्ष 16-17 में उनकी आमदनी 4.17 लाख हो गयी. वर्ष 17-18 व वर्ष 18-19 में उनकी आमदनी 3.05 लाख रही. पत्नी की आमदनी का स्रोत कृषि, डेयरी व किराना बताया है. शिबू सोरेन के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है.

झामुमो के 10 विधायक बने प्रस्तावक : झामुमो के 10 विधायक शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने हैं. इसमें मंत्री जगन्नाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर, दिनेश विलियम मरांडी, जिगा सुसारन होरो, नीरल पूर्ति, भूषण तिर्की, विकास कुमार मुंडा, रामदास सोरेन, संजीव सरदार और समीर कुमार मोहंती शामिल हैं. शिबू सोरेन के नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मिथिलेश ठाकुर, जगरनाथ महतो, बादल पत्रलेख के अलावा कांग्रेस और झामुमो के विधायक मौजूद थे. शिबू सोरेन को गठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है.

सीएम हेमंत सोरेन बोले- शिबू सोरेन की जीत तय, दूसरी सीट पर नजर : नामांकन के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन की जीत तय है. दूसरी सीट पर हमारी नजर है. उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कदम पर नजर है. जल्द ही गठबंधन की ओर से दूसरे उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी जायेगी.

रामेश्वर उरांव ने कहा – दोनों सीट पर विजयी होंगे गठबंधन के प्रत्याशी : कांग्रेस विधायक व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि दोनों सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे. कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशी का एलान करेगी. राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola