Ranchi News : 17 जिलों में श्रमिकों के लिए शेड बनाये जायेंगे

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : 17 जिलों में श्रमिकों के लिए शेड बनाये जायेंगे

Ranchi News: श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग राज्य के 17 जिलों में श्रमिकों के लिए शेड का निर्माण करायेगा

विज्ञापन

रांची. श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग राज्य के 17 जिलों में श्रमिकों के लिए शेड का निर्माण करायेगा. वर्ष 2025-26 में संबंधित जिलों में शेड बनाये जायेंगे, जिससे श्रमिकों को राहत मिलेगी. अब तक इन जिलों में शेड नहीं बने थे. ऐसे में नये वित्तीय वर्ष की योजना में इसे शामिल किया गया. योजना के तहत खूंटी, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़ और हजारीबाग जिले में शेड बनाये जायेंगे. शेष सात जिलों को योजना में शामिल नहीं किया गया है. इसके लिए कोष की व्यवस्था कर ली गयी है. जल्द ही निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

चाईबासा में संयुक्त श्रम भवन बनेगा

वहीं चाईबासा में संयुक्त श्रम भवन के निर्माण की योजना भी तैयार की गयी है. इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग को दिया गया है. इस पर भी इस वित्तीय वर्ष में काम शुरू करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola