व्हाट्सऐप पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए सेवा एक से होगी शुरू

Published at :25 Apr 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए सेवा एक से होगी शुरू

जेबीवीएनएल की ओर से एक मार्च 2024 से राज्यभर में व्हाट्सएप और मैसेज पर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत व बिलिंग सुविधा शुरू की जानी थी. लेकिन तकनीकी कारण से यह अब तक शुरू नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

रांची. जेबीवीएनएल की ओर से एक मार्च 2024 से राज्यभर में व्हाट्सएप और मैसेज पर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत व बिलिंग सुविधा शुरू की जानी थी. लेकिन तकनीकी कारण से यह अब तक शुरू नहीं हो सकी है. बताया गया कि अब एक मई से यह सेवा शुरू होगी. गौरतलब है कि झारखंड के उपभोक्ताओं को बिजली बिल समेत अन्य सुविधाएं अब व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिये देने के लिए जेबीवीएनएल ने गपशप टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है. यह एक चैटबॉट सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो मेटा की कंपनी है. कंपनी एमपी और अन्य राज्यों की बिजली कंपनियों के साथ यह काम कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में व्हाट्सऐप में सुविधा देने के लिए डाटा अपलोड की तकनीकी समस्या आयी थी. जिस कारण यह सेवा अब एक मई से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola