ePaper

डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी

Updated at : 13 Nov 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी

डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी लगायी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी लगायी गयी. भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, झारखंड प्राइवेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार, मुखिया सुशांति भगत, निदेशक कैलाश कुमार व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर प्रदर्शनी का उदघाटन किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने एटॉमिक बम का मॉडल, भूकंप अलार्म, रेस्क्यू बोट, हाइड्रोजन गैस जेनरेटर, बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, वर्किंग मॉडल ऑफ हार्ट, स्मार्ट हेलमेट, कार्बन प्यूरीफायर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैम, विंड मिल, चंद्रयान-थ्री और आपदा प्रबंधन से जुड़े मॉडल का प्रदर्शन किये. वहीं हस्तकला वेशभूषा, मधुबनी आर्ट, सूप आर्ट, ओडिशा आर्ट, वन्य जीव चिड़ियाघर जैसे मॉडल का भी प्रदर्शन किया. अतिथियों ने प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. मॉडलों का निर्णायक मंडल में रवि प्रकाश, रणजीत कुमार व अनामिका सिंह ने किया. मौके पर अरविंद कुमार, अमीन अंसारी, माजिद आलम, प्रकाश साहू, सुभाष कुमार, बाबूराम महतो, राखी भगत, राजेंद्र रोनियार, अभिजीत कुमार, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.

बेड़ो- मॉडल का प्रदर्शन करते विद्यार्थी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola