School Time : झारखंड के स्कूलों के समय में होगा बदलाव? उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों के समय में हो सकता है बदलाव (Photo: AI)

School Time : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने मांग की है कि ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया जाए.

विज्ञापन

School Time : झारखंड में ठंड और शीतलहर का दौर जारी है. झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में लगातार बढ़ती ठंड की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा सचिव, झारखंड सरकार को ज्ञापन भेजकर सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में बदलने की मांग की है.

सुबह के समय 500 मीटर से भी कम विजिबिलिटी

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांके, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, मेदिनीनगर, हजारीबाग सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री तक पहुंच गया है. सुबह के समय 500 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, घना कोहरा और तेज शीतलहर बच्चों के लिए स्कूल पहुंचने को जोखिमपूर्ण बना रही है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों से मिल रही लगातार शिकायतों और मौसम विभाग की चेतावनी में तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी गयी है.

कक्षाएं सुबह 9:00 या 9:30 बजे से संचालित हों

अजय राय ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के समय में कम से कम दो घंटे का परिवर्तन अनिवार्य करने की बात कही है, ताकि कक्षाएं सुबह 9:00 या 9:30 बजे से संचालित हों. उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के दिनों में सुबह की प्रार्थना खुले मैदान में न कराई जाये, बल्कि कक्षा के अंदर ही आयोजित की जाये. पूरे राज्य में एक समान आदेश जारी किया जाये, जिससे स्कूलों में समय-सारणी को लेकर भ्रम की स्थिति न रहे. जिन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे है, वहां कक्षाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने या ऑनलाइन करने पर विचार करने की मांग की. श्री राय ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है और इस कठोर मौसम में त्वरित निर्णय लेना अत्यंत आवश्यक है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola