School Holiday : अब होगी झारखंड के स्कूलों में छुट्टी? शीतलहर से कांप रहा पूरा राज्य

स्कूलों में छुट्टी की मांग (Photo: AI)
School Holiday : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची के डीसी से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की. झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बच्चे बहुत अधिक परेशान नजर आ रहे हैं.
School Holiday : झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची उपायुक्त से स्कूली बच्चों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने उपायुक्त को ईमेल कर सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि रांची जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि लोहरदगा 3.0 डिग्री, गुमला 5.2 डिग्री और गढ़वा में 4.7 डिग्री तक चला गया है.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी कई दिनों तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है. कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति में सुबह विद्यालय जाना छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है. एसोसिएशन को लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, फिर भी मजबूरी में उन्हें स्कूल भेजना पड़ रहा है.
छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए जा रहे हैं स्कूल
झारखंड में शीतलहर अब अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है. कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है. सुबह सात बजे भीषण ठंड में बच्चों को स्कूल बस से स्कूल जाना पड़ता है. दोपहर तीन बजे लौटते समय भी ठंड कम नहीं होती. छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : School Holiday : कब होगी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा? शीतलहर से कांप रहा झारखंड
बच्चों के लिए हो सकता है नुकसानदायक
अभिभावकों और समाजसेवियों का कहना है कि मौजूदा हालात में स्कूलों का संचालन बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है. शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को तुरंत स्कूलों में अवकाश घोषित करना चाहिए. शिक्षा विभाग से मांग की जा रही है कि बच्चों की सुरक्षा को सबसे पहले रखते हुए जल्द फैसला लिया जाए. ठंड लगातार बढ़ रही है और ऐसे में देरी करना बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










