School Holiday : कब होगी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा? शीतलहर से कांप रहा झारखंड

Updated:
विज्ञापन
School Time may Change

झारखंड में कब होगी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा? (Photo: AI)

School Holiday : झारखंड में शीतलहर अपने चरम पर है. तेज कनकनी वाली ठंड से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

School Holiday : (शुभम हल्दार) झारखंड में शीतलहर अब चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. कनकनी वाली ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र छात्राओं को झेलनी पड़ रही है. सुबह सात बजे कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल बस से विद्यालय जाना पड़ रहा है. वहीं दोपहर तीन बजे वापसी के समय भी ठंड का असर बना रहता है. छोटे छोटे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं. इससे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है.

अभिभावकों और समाजसेवियों का कहना है कि मौजूदा हालात में विद्यालयों का संचालन बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को अविलंब विद्यालयों में अवकाश की घोषणा करनी चाहिए. शिक्षा विभाग से भी मांग की जा रही है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्णय लिया जाए. ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में विलंब बच्चों पर भारी पड़ सकता है.

ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सुबह अंधेरे और ठिठुरन में बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी बन गया है. सरकार को बच्चों की सुरक्षा के लिए तुरंत स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी चाहिए.
जगदीश गुप्ता, अभिभावक

छोटे बच्चे इस कड़ाके की ठंड को सहन नहीं कर पा रहे हैं. बस में सफर करने से उनकी तबीयत बिगड़ रही है. पढ़ाई जरूरी है लेकिन बच्चों की सेहत उससे ज्यादा अहम है.
हीरालाल दास, अभिभावक

यह भी पढ़ें : सर्दी और शीतलहर के बीच स्कूलों का नया समय, जानें कितने बजे खुलेंगे स्कूल

शीतलहर के कारण बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं. ठंड में स्कूल भेजने का डर हर माता पिता को सता रहा है. प्रशासन को हालात समझते हुए तत्काल अवकाश घोषित करना चाहिए.
दिलीप सेठ, जनप्रतिनिधि

सुबह सात बजे की ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है. बच्चे सर्दी खांसी से पीड़ित हो रहे हैं. सरकार से अपील है कि जल्द छुट्टी का फैसला ले.
अनिल रुज मोदक, सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola