सर्दी और शीतलहर के बीच स्कूलों का नया समय, जानें कितने बजे खुलेंगे स्कूल
भयंकर ठंड के चलते कई राज्यों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव
School Timing Change: यूपी, दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और ठंड के कारण स्कूलों की सुबह की टाइमिंग बदली गई है. जानें अब स्कूल कितने बजे खुलेंगे.
School Timing Change: दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में घने कोहरे और बढ़ती ठंड का असर अब बच्चों की स्कूल टाइमिंग पर भी पड़ रहा है. विजिबिलिटी कम होने और ठंड की वजह से प्रशासन ने कई राज्यों में स्कूलों की सुबह की टाइमिंग बदलने का फैसला किया है. इसका मकसद बच्चों को सुबह भयंकर ठंड और कोहरे में स्कूल जाने से बचाना है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार, यूपी, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर में
उत्तर प्रदेश में बदली स्कूल टाइमिंग
उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं. आगरा में ताजमहल भी घने कोहरे में पूरी तरह गायब हो गया है. इसी वजह से प्रशासन ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया है.
- लखनऊ: स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे
- सहारनपुर: स्कूल सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे
- कुशीनगर: स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे
यह बदलाव सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा. जिलों के डीएम की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं.
बिहार में स्कूल टाइमिंग का बदलाव
बिहार सरकार ने भी सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है. अब स्कूल सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेंगे. शीतलहर और कोहरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्य
जम्मू-कश्मीर में भी कुछ स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है. कुछ बेहद ठंडे इलाकों में स्कूलों को कुछ दिन के लिए बंद रखने का भी फैसला लिया गया है, खासकर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए राहत दी गई है. हरियाणा और पंजाब में भी पहले ही स्कूलों की समय सारिणी बदल दी गई थी.
- हरियाणा: स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलते हैं
- पंजाब: स्कूल सुबह 9 बजे खुलते हैं
यह भी पढ़ें.. School Holiday : शनिवार के बाद 8 दिन स्कूल रहेंगे बंद, बच्चों के बीच खुशी की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए