ePaper

झारखंड में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, 71 हजार नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया, 26 हजार पदों पर बहाली जल्द

Updated at : 22 Oct 2021 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में होगी शिक्षकों की बंपर बहाली, 71 हजार नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया, 26 हजार पदों पर बहाली जल्द

झारखंड सरकार जल्द ही 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करेगी. इसमें कम से कम 13 हजार पद पारा सिक्षकों के लिए आरक्षित होगा. इसकी सहमित जल्द ही मिल जाएगी, ये जानकारी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दी

विज्ञापन

Jharkhand Jobs 2021 रांची : आनेवाला समय रोजगार का होगा. राज्य सरकार नौकरियों की सौगात देगी. सभी विभागों में पद सृजन की प्रक्रिया चल जा रही है. शुरुआत शिक्षा विभाग से ही होने जा रही है. यथाशीघ्र 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति सरकार करेगी. इसमें 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित होगा. इसके बाद 71 हजार शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर फाइल प्रक्रियाधीन है.

इस पर भी जल्द सहमति मिल जायेगी. ये बातें गुरुवार शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार को चंद्रपुरा के लुपसाडीह गांव में आयोजित सभा में कही. एक साल 23 दिन बाद अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे मंत्री जगरनाथ महतो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी.

1932 का खतियान कोई नहीं रोक सकता

जगरनाथ महतो ने कहा कि हम दिन-रात एक कर पारा शिक्षकों के हित के लिए सोच रहे हैं. पारा शिक्षकों को जल्द ही सौगात मिलेगी. उन्होंने कहा कि गारंटी के साथ कहते हैं कि 1932 को कोई नहीं रोक सकता है. थोड़ी अड़चन है, लेकिन हमलोगों ने काम शुरू कर दिया है. सभा के बाद मंत्री ने विशुघाट पहाड़ी में भंडारीदह रेलवे क्रॉसिंग से अलारगो पानी टंकी तक डीएमएफटी मद से बनने वाली 2.6 किमी सड़क का शिलान्यास किया.

बढ़ेगा सेविका का मानदेय

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी की अक्सर चर्चा करते हैं. सेविका-सहायिकाओं का निश्चित रूप से वेतन बढ़ेगा. मंत्री के समक्ष लोगों ने कृषि ऋण सुगमता से आवंटित करने व ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने की मांग की. मंत्री ने कहा कि इस पर काम हो रहा है. बिजली बिल में ब्याज माफ किया जा रहा है, जिसका लाभ ग्रामीण दिसंबर माह तक ले सकते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola