32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड में 25,996 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सभी जिलों से मांगा गया प्रस्ताव, विभाग ने दिया ये निर्देश

झारखंड के प्रथम चरण में 25996 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा निर्देश भेजा है. जिसमें उन्होंने 50 हजार पदों का आरक्षण रोस्टर क्लियर करने का निर्देश दिया.

रांची: झारखंड में प्रथम चरण में 25996 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलों से अधियाचना (प्रस्ताव) मांगी गयी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 व स्नातक प्रशिक्षित 29175 शिक्षकों के पद सृजित किये गये हैं. इनमें से 25996 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिलों से अधियाचना देने को कहा गया है.

जिलों को 50 हजार पदों का आरक्षण रोस्टर क्लियर करने का भी निर्देश दिया गया है. जिला स्तर से आरक्षण रोस्टर क्लियर होने व अधियाचना प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जायेगी.

पूर्व के 17446 पदों को किया गया समाहित : 

प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अब सहायक शिक्षक की जगह सहायक आचार्य की नियुक्ति होगी. पूर्व के सहायक शिक्षक के 17446 पद अब सहायक आचार्य में समाहित किये गये. राज्य में कक्षा एक से पांच में 20825 व छह से आठ में 29175 पद होंगे.

पदों की दी गयी जानकारी : 

शिक्षा विभाग द्वारा नवसृजित 50 हजार पद में से किस जिला में कितने पद होंगे, इसकी जानकारी जिलों को उपलब्ध करा दी गयी है. जिलों को कक्षा एक से पांच व छह से आठ के लिए अलग-अलग पदों की जानकारी दी गयी है.

प्रथम चरण में जिलावार नियुक्ति  

जिला 01-05 06-08

बोकारो 470 498

चतरा 958 779

देवघर 627 725

धनबाद 517 588

दुमका 730 932

गढ़वा 441 521

गिरिडीह 977 1361

गोड्डा 464 597

गुमला 409 630

हजारीबाग 436 548

जामताड़ा 333 476

खूंटी 252 323

जिला 01-05 06-08

कोडरमा 213 316

लातेहार 341 469

लोहरदगा 168 232

पाकुड़ 308 409

पलामू 795 1608

प सिंहभूम 637 735

पू सिंहभूम 479 630

रामगढ़ 188 232

रांची 617 818

साहेबगंज 392 523

सरायकेला 457 704

सिमडेगा 246 347

दूसरे चरण में 24 हजार शिक्षक होंगे नियुक्त 

राज्य में 50 हजार शिक्षकों के पद में से दूसरे चरण में लगभग 24 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. प्रथम चरण की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद दूसरे चरण की नियुक्ति केे लिए आवेदन आमंत्रित किया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. सबसे अधिक पद पलामू जिला में है. प्रथम चरण में सबसे अधिक नियुक्ति के पद भी पलामू में ही है. पलामू के बाद गिरिडीह जिला है. शिक्षकों की नियुक्ति जिलावार होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें