ePaper

थाना परिसर में रुद्राभिषेक

Updated at : 29 Jul 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
थाना परिसर में रुद्राभिषेक

सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम को शिव पूजा समिति के तत्वावधान में रुद्राभिषेक किया गया

विज्ञापन

सिल्ली.

सिल्ली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम को शिव पूजा समिति के तत्वावधान में रुद्राभिषेक किया गया. कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक व भव्य शृंगार विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ. जमशेदपुर से आये पंडित चंद्रभान पांडेय के सान्निध्य में अनुष्ठान कराया गया. सिल्ली थाना दिनेश ठाकुर व समिति के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की. पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग पर पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, भस्म व दुग्ध से अभिषेक किया गया. मंत्रोच्चारण व भजन कीर्तन से संपूर्ण थाना परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा. आयोजन में थाना परिवार के सदस्य सहित स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया. पूजा के बाद उपरांत आयोजित भंडारे में सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, नरोत्तम गोरांई, जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, अखिल महतो, डॉ विवेक, भरत देव साय, सुनंदा जायसवाल, मनोज साव, अनिल साव, विनय साव, अनूप कोइरी, संतोष कोइरी समेत थाना के अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola