सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर से 1.50 लाख रुपये की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 12:12 AM
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा निकाल कर जा रहे थे घर
रांची/नामकुम. नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा लेकर निकले बुजुर्ग से बाइक सवार दो अपराधी डेढ़ लाख रुपये छीन कर फरार हो गये. भुक्तभोगी जॉन लकड़ा प्लांडू के रहनेवाले हैं. वह रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. जानकारी के अनुसार घर निर्माण के लिए वह बैंक पहुंचे थे और वहां से 1.50 लाख रुपये की निकासी कर थैला में लेकर घर लौट रहे थे. बैंक से कुछ दूर पैदल जाने के क्रम में बाइक सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और हाथ से थैला छीन कर नामकुम बाजार की ओर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस पहुंची. डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय भी जांच करने थाना पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अपराधियों का सुराग खोजन में जुटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










