सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर से 1.50 लाख रुपये की छिनतई

Birsa Munda
थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा लेकर निकले बुजुर्ग से बाइक सवार दो अपराधी डेढ़ लाख की छिनतई कर फरार हो गये. भुक्तभोगी जॉन लकड़ा पलांडू के रहनेवाले हैं.
नामकुम. थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा लेकर निकले बुजुर्ग से बाइक सवार दो अपराधी डेढ़ लाख की छिनतई कर फरार हो गये. भुक्तभोगी जॉन लकड़ा पलांडू के रहनेवाले हैं. वह रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं. जानकारी के अनुसार घर निर्माण के लिए वह बैंक पहुंचे थे और वहां से 1.50 लाख रुपये की निकासी कर थैला में लेकर घर लौट रहे थे. बैंक से कुछ दूर पैदल जाने के क्रम में बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे एवं हाथ से थैला छीन कर नामकुम बाजार की ओर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पुलिस पहुंची. डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय भी जांच करने थाना पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










