ePaper

रोहित डीजे करंजुवा टोली की टीम 1-0 गोल से विजयी

Updated at : 28 Oct 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित डीजे करंजुवा टोली की टीम 1-0 गोल से विजयी

पांच दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोहित डीजे करंजुवा टोली और यंग हीरा नागपुर मुरूमगड़ा के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बुढ़मू.

आदिवासी युवा विकास क्लब सिदरोल के बैनर तले मिशन मैदान सिदरोल में सोमवार से पांच दिवसीय डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोहित डीजे करंजुवा टोली और यंग हीरा नागपुर मुरूमगड़ा के बीच खेला गया. जिसमें रोहित डीजे करंजुवा टोली की टीम ने यंग हीरा नागपुर मुरूमगड़ा की टीम को 1-0 गोल से पराजित किया. विजेता टीम को 31,000 रुपये और एक बड़ा खस्सी देकर तथा उपविजेता टीम को 21,000 हजार रुपये और एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण कांग्रेस कमेटी बुढ़मू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, रामकुमार टाना भगत, आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष राजू उरांव ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बंधन टाना भगत, धर्मेश भगत, सुशील मुंडा, रोपना उरांव, जोगेश उरांव, ग्राम प्रधान प्रकाश पहान, जस्टिन टाना भगत व कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALICHARAN SAHU

लेखक के बारे में

By KALICHARAN SAHU

KALICHARAN SAHU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola