सीएचसी चान्हो की टीम आठ विकेट से विजयी

Updated:
विज्ञापन

चान्हो में रविवार को स्वास्थ्य विभाग रांची व सीएचसी चान्हो की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया.

विज्ञापन

चान्हो.

चान्हो में रविवार को स्वास्थ्य विभाग रांची व सीएचसी चान्हो की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. मैच में सीएस डॉ प्रभात कुमार की कप्तानी में चान्हो सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग रांची की टीम को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराया. स्वास्थ्य विभाग रांची की टीम की कप्तानी कर रहे पूर्व निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड डॉ प्रवीण चंद्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 112 रन बनाये. उनकी टीम की ओर से राजाराम महतो ने 21 और डाॅ प्रवीण चंद्रा ने आठ रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सीएचसी चान्हो की टीम के बीपीएम श्यामेंद्र कुमार अभिषेक ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाये और महज 12 ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी. उनके साथ खेलते हुए डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने भी 22 रन की साझेदारी की. विजेता टीम को डॉ प्रवीण चंद्रा ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. वहीं श्यामेंद्र अभिषेक को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया. मौके पर चान्हो सीएचसी की चिकित्सा प्रभारी डॉ सरिता कच्छप, डॉ प्रदीप लिंडा, डॉ वाइके सिन्हा, तापस कुमार बनर्जी, डॉ राजेश कुमार, भोला साहू, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

स्वास्थ्य विभाग रांची व सीएचसी चान्हो की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच

चान्हो 1, विजेता टीम के कप्तान को ट्राॅफी देते डॉ पी चंद्रा व अन्य.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola