मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉक स्टार बना विजेता
Author Dinesh pandey
Updated:
विज्ञापन

रोहिणी परियोजना के कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खलारी.
रोहिणी परियोजना के कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रोहिणी परियोजना पदाधिकारी तथा खान प्रबंधक एसपी निगम, मैनेजर राजेश कुमार उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उदघाटन के बाद मैच के लिए टॉस किया गया. जिसमे रॉक स्टार के कप्तान अनिल लोहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मैच रॉक स्टार बनाम किंग्स इलेवन के बीच खेला गया. जिसमे रॉक स्टार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 111 रन बनाये.जवाबी पारी खेलने उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने 15 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गयी. रॉक स्टार की टीम ने 10 रन से मैच जीत ली. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मैच में अंपायर की भूमिका प्रदीप कुमार पांडेय व आशीष कुमार ने निभायी. वहीं स्कोर के लिए सूरज लोहरा व शनि ने जिम्मेवारी निभायी. मौके पर जगन्नाथ महतो, मुबारक खान, सुधीर कुमार, बिरेन पासवान, रामा उरांव, ध्वजाराम धोबी, रामस्वरूप राम, बसंत प्रसाद, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार लोहार, आकाश, अब्दुल जलील अंसारी, अमरदीप, बीरेंद्र, दिलु,पिंटू, राजभूषण, ऋषिदेव, संजय, सरफराज, उपेंद्र, संतोष टूटी, आलम आदि उपस्थित थे.30 खलारी 03, ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










