ePaper

सरकार बनायेगी सड़क सुरक्षा नीति दिल्ली की तर्ज पर होगी व्यवस्था

Updated at : 14 Mar 2020 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार बनायेगी सड़क सुरक्षा नीति दिल्ली की तर्ज पर होगी व्यवस्था

राज्य में सड़क दुर्घटना को देखते हुए सरकार सड़क सुरक्षा नीति बनायेगी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को माले विधायक विनोद सिंह के प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि नेशनल हाइवे सहित अन्य जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लाेगों के त्वरित इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जायेगी़ राज्य में सड़क सुरक्षा परिषद गठित है.

विज्ञापन

रांची : राज्य में सड़क दुर्घटना को देखते हुए सरकार सड़क सुरक्षा नीति बनायेगी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को माले विधायक विनोद सिंह के प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि नेशनल हाइवे सहित अन्य जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लाेगों के त्वरित इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जायेगी़ राज्य में सड़क सुरक्षा परिषद गठित है. सरकार तीन महीने में इसको लेकर एक नीति बनायेगी.

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतर व्यवस्था की गयी है़ दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी सुलभ व्यवस्था करने को लेकर सरकार काम करेगी. माले विधायक श्री सिंह का कहना था कि सड़क हादसे में आर्थिक अभाव व बेहतर इलाज से हर वर्ष हजारों लोगों की मौत होती है. जीटी रोड में तीन जगहों चौपारण, बरही और बगोदर में ट्रॉमा सेंटर बनना था, लेकिन नहीं बना. एक भी ट्रॉमा सेंटर नहीं है. इस पर मंत्री श्री गुप्ता का कहना था कि सरकार बेहतर नीति बनायेगी. विधायक के सुझाव को भी शामिल किया जायेगा़ अभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 एंबुलेंस काम कर रहे है़ राज्य में छह जिलों में ट्रॉमा सेंटर बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है. केंद्र सरकार से आग्रह भी किया गया है.

विधायक सुदिव्य ने सवाल पर मंत्री को घेरा : सदन में विधायक सुदिव्य कुमार का भी ट्रॉमा सेंटर को लेकर तारांकित प्रश्न के तहत एक प्रश्न था़ विधायक ने पूछा था कि गिरिडीह जिला में एक भी ट्रॉमा सेंटर नहीं है. इस पर मंत्री का जवाब था कि केंद्र सरकार को छह ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए आग्रह किया गया है.

इस पर विधायक ने कहा कि अधिकारी जैसा कह देते हैं, वैसा ही यहां जवाब दिया जाता है. सत्ता परिवर्तन हुआ है, तो व्यवस्था परिवर्तन भी होनी चाहिए़ मामले का समाधान होना चाहिए. हम सवाल का जवाब केंद्र सरकार से नहीं मांगेंगे़ रांची-दिल्ली में गेंद फेंकी जा रही है. मंत्री ने कहा कि पहले सवाल-जवाब में फलाफल नहीं आता होगा. अब युवा मुख्यमंत्री है़. मुख्यमंत्री छोटे-छोटे मामले में भी गंभीर रहते है़ं दूसरे के पाले में गेंद नहीं फेंकी जा रही है. आशा-विश्वास रखिए, काम होगा़ नियम संगत कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola