पदभार संभालते ही एक्शन में रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, लिये 3 बड़े फैसले, डॉक्टरों को दिया तोहफा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Apr 2025 8:54 AM
डॉ राजकुमार
RIMS Director News: रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने दोबारा निदेशक का पद संभालने के बाद से एक्शन मोड में नजर आए. उन्होंने 81 डॉक्टरों को प्रोन्नति देने समेत तीन बड़े फैसले लिये.
रांची : स्वास्थ्य विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक प्रो डॉ राजकुमार एक बार फिर से वापस काम पर लौट गये हैं. आदेश के बाद मंगलवार को प्रभारी निदेशक डॉ शशिबाला सिंह की जगह उन्होंने विधिवत तरीके से पदभार ग्रहण किया. उन्होंने प्रशासनिक भवन स्थित अपने चेंबर में डॉक्टरों की प्रोन्नति सहित कई जरूरी फाइल निबटाये. कार्यभार संभालने के साथ ही निदेशक ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिये. उन्होंने चार माह से लंबित डॉक्टरों की प्रोन्नति का रिजल्ट जारी कर 81 चिकित्सकों को प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया.
इन फैसलों पर भी लगायी मुहर
इसके साथ ही निदेशक डॉ राजकुमार ने एमआरआई मशीन की खरीदारी के लिए एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) खोलने का निर्देश दिया. इस कारण ऑर्डर किये गये फिलिप्स कंपनी की एमआरआई मशीन जल्द ही रिम्स को मिल जायेगी. तीसरे निर्णय के तहत उन्होंने एसबीआई बैंक के पास बंद गेट को खोलने का निर्देश दिया.
रिम्स शासी परिषद की बैठक के बाद हो गया था मतभेद
15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ परिषद द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों को लेकर निदेशक से मतभेद उभर कर सामने आये थे. बैठक में विवाद काफी बढ़ गया था. इस कारण बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा था. इसके बाद अचानक प्रो डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटा दिया गया था. उनके स्थान पर डॉ शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था. इस मामले को लेकर प्रो डॉ राजकुमार झारखंड हाइकोर्ट पहुंचे थे.
Also Read: Video: झारखंड के सरायकेला में बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रिश्वत लेते बड़ा बाबू अरेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










