सिल्ली में भाजपा की बूथ जीतो, चुनाव जीतो पर समीक्षा

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का एकदिवसीय विधानसभा प्रवास कार्यक्रम बुधवार को पतराहातू में संपन्न हुआ
सिल्ली. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का एकदिवसीय विधानसभा प्रवास कार्यक्रम बुधवार को पतराहातू में संपन्न हुआ. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय महतो धीरज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की ओर से चलायी गयी योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रत्येक बूथों पर दस प्रतिशत तक वोट बढ़ाने पर चर्चा की गयी. लोकसभा क्षेत्र के संयोजक संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हमें अपने बूथों पर फोकस करना है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को वैश्विक सम्मान मिला है. देश का भला भाजपा ही कर सकती है. मौके पर जितेंद्र सिंह पटेल, डॉ राजाराम महतोस, प्रताप कुशवाहा, रेखा देवी, इंद्रजीत महतो, दिलेश्वर कोइरी, चित्तरंजन महतो समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










