ePaper

गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि और झारखंड की नारी शक्ति का प्रदर्शन

Updated at : 26 Jan 2025 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
Republic Day Parade Tribute to Ratan Tata and Women Power of Jharkhand

गणतंत्र दिवस परेड के लिए बनी झारखंड की झांकी.

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झारखंड ने अपनी झांकी के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी, तो नारी शक्ति का प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस 2025 के परेड में दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी भी शामिल हुई. झांकी में झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक तो दिखी. झांकी के जरिये टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी गई. रतन टाटा का संबंध झारखंड के सबसे बड़े उद्योग टाटा स्टील से रहा. 9 अक्टूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था. इसलिए रतन टाटा को झारखंड सरकार ने कर्तव्य पथ पर अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने का फैसला किया. झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां के पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम का भी प्रदर्शन झांकी में किया गया. झारखंड की झांकी को काफी सराहा गया. पिछले साल यानी 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की ओर से तसर सिल्क पर आधारित झांकी निकाली गई थी. झारखंड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार इसकी तैयारी कर रहे थे. झारखंड न 15 राज्यों में शामिल है, जिसकी झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित की गई.

इधर, झारखंड में मंत्रियों ने फहराया झंडा

इधर, झारखंड में गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग जिला मुख्यालयों में हेमंत सोरेन सरकार के अलग-अलग विभागों के मंत्रियों ने झंडा फहराया.

  • राधाकृष्ण किशोर ने पलामू (डाल्टेनगंज) में झंडोत्तोलन किया.
  • दीपक बिरुवा ने पश्चिमी सिंहभूम में झंडोत्तोलन किया.
  • चमरा लिंडा ने गुमला में झंडोत्तोलन किया.
  • संजय प्रसाद यादव ने पाकुड़ में झंडोत्तोलन किया.
  • रामदास सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम में झंडोत्तोलन किया.
  • इरफान अंसारी ने जामताड़ा में झंडोत्तोलन किया.
  • हफीजुल हसन ने देवघर में झंडोत्तोलन किया.
  • दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा में झंडोत्तोलन किया.
  • योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बोकारो में झंडोत्तोलन किया.
  • सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में झंडोत्तोलन किया.
  • शिल्पी नेहा तिर्की ने लोहरदगा में झंडोत्तोलन किया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाता, फिएट कार में गये थे रांची से रामगढ़

झारखंड में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की तैयारी, टूरिज्म सर्किट से जुड़ेगी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली

BJP छोड़ पत्नी आभा महतो के साथ JMM में लौट सकते हैं शैलेंद्र महतो, जानें क्या कहा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola