ePaper

हेमंत के खिलाफ बयान मामले में बाबूलाल को राहत

Updated at : 16 Apr 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

हेमंत के खिलाफ बयान मामले में हाइकोर्ट ने प्रार्थी बाबूलाल मरांडी के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चाैधरी की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में आरोपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अोर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुना. इसके बाद अदालत ने प्रार्थी बाबूलाल मरांडी के खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी. साथ ही अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया. मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव व अधिवक्ता पार्थ जालान ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उसमें लगाया गया आरोप बेबुनियाद व झूठा है. उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है. उन्होंने सिमडेगा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी बाबूलाल मरांडी ने क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका दायर की है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में 25 अगस्त 2023 को सिमडेगा थाना में दर्ज प्राथमिकी (104/2023) को चुनौती दी है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य के लोहरदगा, रांची, सिमडेगा, रामगढ़, मधुपुर, साहिबगंज में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola