रावण दहन तीन अक्तूबर को

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
रावण दहन तीन अक्तूबर को

रावण दहन समिति गेतलसूद के अध्यक्ष भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार बनाये गये हैं.

विज्ञापन

अनगड़ा.

रावण दहन समिति गेतलसूद के अध्यक्ष भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार बनाये गये हैं. गेतलसूद शिव मंदिर में रावण दहन समिति की बैठक हुई. जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर मैदान गेतलसूद में तीन अक्तूबर को रावण दहन करने का निर्णय लिया गया. समिति में सचिव संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह व अजय राज, कार्यकारी अध्यक्ष बिगेश्वर महतो, उपाध्यक्ष शिकारी महतो, जीतून महतो, शिवा महतो, रामबिहारी सिंह, सहसचिव गणेश लोहरा, मंच संचालक वीरेंद्र यादव चुने गये. मुख्य संरक्षक सीताराम मुंडा, संरक्षक मुखिया शांति मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, अनिल चौधरी, मुख्य पुजारी बटेश्वर दास गोस्वामी रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता सीताराम मुंडा ने की. कार्यकारिणी सदस्यों में भोला महतो, नरेश महतो, कैलाश महतो, ममता देवी, मुनीता देवी, अनिता देवी, गणेश गोस्वामी, राजीव कुमार, सुरेंद्र महतो, बिनोद चौधरी, गुडडू सिंह, प्रदीप महतो, रंजन महतो, मुकेश महतो आदि शामिल किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola