ePaper

रांची के रातू रोड ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस, सरपट पहुंचेगी अस्पताल, संजय सेठ ने कर दिया ये बड़ा काम

Updated at : 18 May 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ

Ratu Road Elevated Corridor: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ की पहल झारखंड के पलामू समेत कई जिलों के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. इन जिलों से आनेवाली एंबुलेंस अब रातू रोड के ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगी. रातू रोड के एलिवेटेड कॉरिडोर से सरपट गुजरते हुए एंबुलेंस अस्पताल के लिए निकल जाएगी. इससे समय भी बचेगा.

विज्ञापन

Ratu Road Elevated Corridor: रांची-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची के रातू रोड से गुजरनेवाली एंबुलेंस को बड़ी राहत मिलनेवाली है. ऐसी सभी एंबुलेंस अब नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरेंगी. इससे एंबुलेंस का समय बच सकेगा और अनावश्यक जाम में नहीं फंसेगी. रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. फिलहाल नीचे सर्विस रोड का काम चल रहा है. इस वजह से कई बार जाम लग रहा है और इस जाम में एंबुलेंस भी फंस जा रही है. जाम में एंबुलेंस के फंसे होने के कारण पूरी ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है. मरीजों के लिए भी गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने दी सहमति


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की और यह निर्देश दिया कि रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरने के लिए एंबुलेंस को छूट दी जाए. उनके निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सहमति दे दी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के इन 11 जिलों में 3 घंटे में जोरदार बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

पलामू समेत कई जिलों के मरीजों को बड़ी राहत


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल से पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा जैसे क्षेत्रों से आनेवाली एंबुलेंस को रातू रोड के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. यहां अनावश्यक जाम में फंसने से एंबुलेंस बच सकेगी और समय पर अस्पताल पहुंच सकेगी. इस बाबत संजय सेठ ने बताया कि सर्विस रोड निर्माण कार्य के कारण जाम में एंबुलेंस भी फंस रही थी. इससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती थी. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया और अधिकारियों ने इसकी त्वरित स्वीकृति प्रदान कर दी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: पति-पत्नी में जमकर मारपीट, पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला, शौचालय की टंकी में दफनाया

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola