राशन उठाव व वितरण की गड़बड़ी को रोकने के लिए गुजरात सरकार की राह पर झारखंड, ऐसे होगी निगरानी

Published by :Sameer Oraon
Published at :07 Oct 2022 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
राशन उठाव व वितरण की गड़बड़ी को रोकने के लिए गुजरात सरकार की राह पर झारखंड,  ऐसे होगी निगरानी

राशन उठाव व वितरण की गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार अब गुजरात की राह पर चल दी है, इसके तहत एफसीआइ के गोदाम से अनाज उठाव करने वाले ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची: राशन उठाव व वितरण में हो रही गड़बड़ी पर अंकुश लगाने को लेकर गुजरात की तर्ज पर झारखंड में निगरानी रखी जायेगी. इसको लेकर जेएसएफसी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. कमांड कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने को लेकर निविदा का निकाली गयी है. दो माह के अंदर प्रक्रिया पूरी कर इसे संचालित करने की योजना बनायी गयी है.

एफसीआइ के गोदाम से अनाज उठाव करने वाले ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा. इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जायेगी. इस सिस्टम का अध्ययन करने को लेकर झारखंड सरकार के अधिकारी गुजरात गये थे. वहां से लौटने के बाद इन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप कर इसे लागू करने का सुझाव दिया था. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम के लागू होने से काफी हद तक गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सकता है.

अगर एफसीआइ से अनाज लेकर चलने वाला ट्रक अपने निर्धारित मार्ग से दूसरे रूट पर जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत कमांड कंट्रोल सिस्टम को मिल जायेगी. अगर कहीं निर्धारित समय से ज्यादा ट्रक का ठहराव होता है, तो इसकी सूचना भी अधिकारियों को मिलेगी. भविष्य में इस सिस्टम को ऐप के माध्यम से भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है. ट्रकों में लोड सेंसर भी लगाने की योजना है. अगर कहीं ट्रक से अनाज उतारा जाता है तो लोड सेंसर के माध्यम से इसकी सूचना भी मिल जायेगी. इसके बाद मॉनिटरिंग टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola