रांची विश्वविद्यालय ने तैयार किया कैलेंडर, जानें किस विभाग के कौन से सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी?

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2025 3:00 PM

विज्ञापन

Ranchi University

Ranchi University: रांची विश्व विद्यालय ने परीक्षा का कैलेंडर तैयार कल लिया है. जिसकी स्वीकृति के लिए राजभवन को भेजा गया है. इसकी स्वीकृति मिलने के बाद कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा,

विज्ञापन

रांची : रांची विवि प्रशासन ने वर्ष 2025 परीक्षा कैंलेंडर के साथ साथ एकेडमिक कैलेंडर भी तैयार कर लिया है. इसकी स्वीकृति के लिए विवि प्रशासन ने राजभवन को भेज दिया है. परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक बीए/बीएससी/बीकॉम रेगेलुर/वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर चार (सत्र 2022-26) की परीक्षा मार्च 2025 के पहले हफ्ते में होगी. वहीं सेमेस्टर दो (सत्र 2023-27) की परीक्षा फरवरी के तीसरे हफ्ते में होगी.

कब होगी एमए/एमएससी/एमकॉम सेमेस्टर तीन की परीक्षा

रांची विवि के सेमेस्टर एक (सत्र 2024-28) की परीक्षा अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी. सेमेस्टर पांच (सत्र 2022-26) की परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में, सेमेस्टर तीन (सत्र 2023-27) की परीक्षा सितंबर के तीसरे हफ्ते में और सेमेस्टर दो (सत्र 2024-28) की परीक्षा अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में होगी. एमए/एमएससी/एमकॉम रेगुलर/ वोकेशनल की सेमेस्टर तीन (सत्र 2023-25) की परीक्षा फरवरी के चौथे हफ्ते में, सेमेस्टर एक (सत्र 2024-26) की परीक्षा मार्च के चौथे हफ्ते में, सेमेस्टर चार (सत्र 2023-25) की परीक्षा मई के चौथे हफ्ते में होगी.

रांची विश्व विद्यालय से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

सेमेस्टर दो की परीक्षा अगस्त के चौथे हफ्ते में

इसके अलावा सेमेस्टर दो (सत्र 2024-27) की परीक्षा अगस्त के चौथे हफ्ते में होगी. एमएड सेमेस्टर एक (सत्र 2024- 26) की परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते में, सेमेस्टर तीन (सत्र 2023-25) की परीक्षा फरवरी के दूसरे हफ्ते में होगी. वहीं सेमेस्टर दो (सत्र 2024-26) की परीक्षा जून के दूसरे हफ्ते और सेमेस्टर चार (सत्र 2023-25) की परीक्षा जून के दूसरे हफ्ते में होगी.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड के इन जिलों में कल छाया रहेगा घना कोहरा, जानें अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola