Kal Ka Mausam: झारखंड के इन जिलों में कल छाया रहेगा घना कोहरा, जानें अन्य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2025 2:30 PM
झारखंड में छाया घना कोहरा
Kal Ka Mausam: झारखंड के पूर्वी भागों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहेगा. जबकि उत्तरी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल छाया रह सकता है.
रांची : झारखंड में इन दिनों ठंड से लोगों राहत मिली हुई. लेकिन सुबह और शाम में चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को अभी भी परेशान कर रखा है. फिलहाल सभी जिलों का पारा में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जतायी है. वहीं, बुधवार को राज्य के पूर्वी भागों में घना कोहरा की संभावना जतायी है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.
न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है. राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाया रह सकता है. जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सयस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है.
झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला रहा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया.
किन जिलों छाया रहेगा घना कोहरा
जिन इलाकों में घना कोहरा की संभावना जतायी गयी है उनमें दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिला शामिल है. हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि फरवरी के पहले हफ्ते ठंड का प्रभाव धीरे धीरे कम होने लगेगा. मौसम में हो रहे लगातार बदलाव की वजह से लोग मौसमी बीमारी के चपेट में आ जा रहे हैं. रिम्स के मेडिसिन विभाग के कुल ओपीडी के 30 से 40 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










