ePaper

Ranchi News: ट्रैफिक एसपी के रीडर ने डीसी से लेकर एसएसपी को दी कार्यक्रम की गलत जानकारी, हुआ सस्पेंड

Updated at : 09 Sep 2024 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Police

Jharkhand Police

ट्रैफिक एसपी के रीडर ने डीसी लेकर एसएसपी और आइपीआरडी को दी गलत जानकारी. जांच के बाद ट्रैफिक एसपी ने रीडर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन

Ranchi News : ट्रैफिक एसपी के गोपनीय कार्यालय में पदस्थापित रहे रीडर आरक्षी निर्भय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम स्थल बदल दिया था. कार्यक्रम नामकुम आर्मी मैदान में होना था. लेकिन निर्भय कुमार सिंह ने गलती से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर तैयार ट्रैफिक प्लान की रिपोर्ट में कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान लिख दिया था.

ट्रैफिक एसपी से भी कराया हस्ताक्षर, फिर डीसी को दी गलत जानकारी

इतना ही नहीं, उसने रिपोर्ट तैयार कर ट्रैफिक एसपी से हस्ताक्षर कराने के बाद कार्यक्रम स्थल की गलत जानकारी डीसी, एसएसपी के अलावा अखबारों में प्रकाशित कराने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के पास भेज दिया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरक्षी निर्भय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. उन्होंने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है.

एसपी ने अपने आदेश में क्या कहा ?

आदेश में ट्रैफिक एसपी ने लिखा है कि यातायात गोपनीय कार्यालय में पदस्थापित आरक्षी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान सम्मन कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के रूट एवं कार्यक्रम स्थल के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया था. इसके लिए उसे डिकटेशन भी दिया गया था. इसके बावजूद रिपोर्ट में उसने कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान लिख दिया. जबकि ट्रैफिक एसपी ने रीडर निर्भय कुमार सिंह को बताया था कि कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान से नामकुम आर्मी मैदान किया गया है. ट्रैफिक एसपी ने आगे लिखा है कि कई बार बताने के बावजूद निर्भय कुमार सिंह ने गलत रिपोर्ट तैयार कर मेरे सामने प्रस्तुत किया. इससे स्पष्ट होता है कि निर्भय कुमार सिंह असक्षम एवं लापरवाह पुलिसकर्मी है. ऐसे में लापरवाही और अयोग्यता के लिए निर्भय कुमार सिंह को निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि में वह पुलिस लाइन में रहेंगे.

Also Read: Hemant Soren Gift: 10 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन का चांडिल दौरा, करोड़ों की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola