ePaper

रांची : मंदिर में चोरी-तोड़फोड़ के विरोध में 11 को मशाल जुलूस, 12 को नामकुम बंद, सांसद संजय सेठ ने कही ये बात

Updated at : 09 Apr 2023 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : मंदिर में चोरी-तोड़फोड़ के विरोध में 11 को मशाल जुलूस, 12 को नामकुम बंद, सांसद संजय सेठ ने कही ये बात

रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हमेशा सनातन धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है. धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. तोड़फोड़ गलत भावना से योजना के तहत की गयी. आरोपी की गिरफ्तारी तक विरोध जरूरी है.

विज्ञापन

नामकुम, राजेश वर्मा. झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में शुक्रवार देर रात उनिडीह स्थित प्रसिद्ध शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर स्थित मंदिर में चोरी एवं तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश है. रविवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने सामाजिक संगठन के लोगों के साथ बैठक की. घटना की जानकारी लेने सांसद संजय सेठ, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी पहाड़ पहुंचे. सभी ने एक स्वर में इस घटना की निंदा की.

सांसद संजय सेठ बोले- सनातन धर्म को ही क्यों बनाया जाता है निशाना

रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हमेशा सनातन धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है. धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. तोड़फोड़ गलत भावना से योजना के तहत की गयी. आरोपी की गिरफ्तारी तक विरोध जरूरी है. उन्होंने शिवलोक धाम में प्रशासन द्वारा टीओपी बनाकर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वरीय अधिकारियों से बात करने की बात कही.

Also Read: रांची के नामकुम में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, मरासिल्ली शिव मंदिर में की गयी तोड़फोड़
पूर्व विधायक पाहन ने कहा- माहौल बिगाड़ने का हो रहा प्रयास

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने जनमानस के साथ विरोध करने की बात कही. बैठक में घटना के विरोध में 10 अप्रैल को वरीय अधिकारियों को आवेदन देने का फैसला हुआ. साथ ही कहा गया कि 11 अप्रैल की शाम सिदरौल जोड़ा मंदिर से सदाबहार चौक तक आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला जायेगा. 12 अप्रेल को नामकुम बंद का भी आह्वान किया गया है.

धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से बंद को समर्थन देने की अपील

ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय ने सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे मशाल जुलूस एवं बंदी में समर्थन दें. साथ ही सभी संचालकों को धर्म की रक्षा एवं घटना के विरोध में स्वत: अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निवेदन किया है. सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, राजाउलातू के ग्राम प्रधान संदीप सुंडिल, टाटीसिलवे ग्राम प्रधान अनिल पाहन ने भी अपने विचार रखे.

बैठक में ये लोग भीथे मौजूद

मौके पर अध्यक्ष दयानंद राय, सचिव अशोक राय, कोषाध्यक्ष रुद्रेश्वर राय, समीर राय, मनोज राय, सुनील साव, भीम राय, उमेश बड़ाइक, उपमुखिया सुबोध सिंह टनटन, रिंकु राय, कैलाश महतो, मधु राय, दिनेश सिंह, गोवर्धन राय, संजय राय, सूरत राय, मोहन शर्मा, रामाशंकर सिंह, रवि सिंह, शंकर सिंह, तारा राय, मनोज सिंह, रवींद्र खंडित, राजू सिंह व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola