रांची के नामकुम में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, मरासिल्ली शिव मंदिर में की गयी तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

रांची के नामकुम में भगवान शिव का त्रिशूल, पंचमुखी हनुमान मंदिर के चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया है. सदस्यों ने जल्द गिरफ्तारी की मा्ंग की है.

विज्ञापन

नामकुम, राजेश वर्मा:

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची के नामकुम स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने प्रयास किया गया. घटना राजाउलातू में उनीडिह के प्रसिद्ध शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ स्थित शिव मंदिर की है. मामले में शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्यों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

सदस्यों ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली की मुख्य मंदिर, स्टोर रुम, बैठक रुम, दो दान पेटी का ताला तोड़कर पैसे एवं पीतल कांसा के बर्तन चोरी कर लिया गया है. भगवान शिव का त्रिशूल, पंचमुखी हनुमान मंदिर के चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया है. सदस्यों ने कहा जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो विरोध में नामकुम बंद की घोषणा की जाएगी.

Also Read: Shootout In Ranchi: बच्चों की आपसी लड़ाई में चली ताबड़तोड़ गोली, इलाके में अफरातफरी का माहौल

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मरासिल्ली बाबा में सभी की आस्था जुड़ी है. घटना निंदनीय है. उन्होंने प्रशासन को न्रिर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि दोबारा इस तरह की घटना ना हो. इस घटना की निंदा पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने भी की है. उन्होंने कहा है कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करें नहीं तो सभी सामाजिक एवं हिंदू संगठन आंदोलन को बाध्य होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola