ePaper

On-Air Restaurant Ranchi: रांची की हवा में तैरते रेस्टोरेंट को एसडीएम ने कराया बंद, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 22 Feb 2023 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Khunti MNREGA Scam Verdict

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में कोर्ट ने सुना दिया फैसला.

8th Milestone द्वारा संचालित On-Air रेस्टोरेंट में ग्राहकों को क्रेन की मदद से 150 फीट ऊपर उठाकर मंच पर भोजन और पेय पदार्थ परोसा जाता है. सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई वीडियो एवं फोटोग्राफ्स हैं, जिनके अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरनाक है.

विज्ञापन

On-Air Restaurant Ranchi Closed: झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जो जमीन से 150 फीट ऊपर लोगों को खाना परोसता है. अपनी तरह का यह अनूठा रेस्टोरेंट लोगों को आकर्षित कर रहा था. लेकिन, प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इस ऑन एयर रेस्टोरेंट (On-Air Restaurant Ranchi) के संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. साथ ही 8th Milestone के मालिक और मैनेजर को नोटिस भी जारी किया गया है.

रांची के एसडीएम ने रेस्टोरेंट के संचालन पर लगाया प्रतिबंध

रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 सहपठित धारा 142 के तहत कांके-ओरमांझी रोड के बोड़ेया स्थित 8th Milestone में संचालित On-Air रेस्टोरेंट के संचालन पर अगले आदेश या मामले के निस्तारण तक प्रतिबंध लगा दिया है.

Also Read: झारखंड CM हेमंत सोरेन का खूंटी एसडीएम सैयद रियाज अहमद को सस्पेंड करने का निर्देश, यौन उत्पीड़न का है आरोप

जन सुरक्षा के दृष्टिकोण से हुई कार्रवाई

बता दें कि 8th Milestone द्वारा संचालित On-Air रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को क्रेन की मदद से लगभग 150 फीट ऊपर उठाकर मंच पर भोजन और पेय पदार्थ परोसा जाता है. सोशल मीडिया पर इससे संबंधित कई वीडियो एवं फोटोग्राफ्स हैं, जिनके अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरनाक है.

रेस्टोरेंट संचालक से सुरक्षा मानदंडों से जुड़े दस्तावेज भी मांगे

एसडीएम की ओर से कहा गया है कि रेस्टोरेंट के संचालन हेतु आवश्यक सुरक्षा मानदंडों/मानकों के पालन से संबंधित कोई दस्तावेज अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में संचालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है. आवश्यक सुरक्षा क्लियरेंस से संबंधित दस्तावेजों के अभाव में नागरिकों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए रेस्टोरेंट के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है.

8th Milestone के मालिक और प्रबंधक को बुलाया

एसडीएम कार्यालय ने 8th Milestone के मालिक और प्रबंधक को उपस्थित होकर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची के न्यायालय में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक और प्रबंधक को सेफ्टी क्लियरेंस से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी सुनवाई के दौरान प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola