Sawan 2024: स्वर्णरेखा नदी की चट्टानों पर है 21 शिवलिंग, नागवंशी राजाओं ने करायी थी स्थापना, जानें मान्यताएं

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

फोटो- राजकौशिक

नागवंशी राजाओं ने अपनी रानियों के लिए इन 21 शिवलिंगों की स्थापना करायी थी. नदी में स्नान के बाद रानियां इनकी पूजा करती थीं.

विज्ञापन

रांची : रांची के चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी की चट्टानों पर 21 शिवलिंग है. ऐसी मान्यता है कि इन 21 शिवलिंगों पर जलाभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसी इलाके के निवासी गौतम देब ने बताया कि इन शिवलिंगों की स्थापना नागवंशी राजाओं ने करीब 400 साल पहले करायी थी. उस समय स्वर्णरेखा नदी यहां बहुत निर्मल हुआ करती थी. नागवंशी राजाओं ने अपनी रानियों के लिए इन 21 शिवलिंगों की स्थापना करायी थी. नदी में स्नान के बाद रानियां इनकी पूजा करती थीं. यहां हर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है. वर्तमान में प्रदूषण के कारण यहां नदी की हालत खराब है. इसके संरक्षण की जरूरत है.

श्रावणी मेला शुरू पहली सोमवारी आज

रविवार 21 जुलाई से देवघर में श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया. झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से मेला का उद्घाटन किया. दोनों मंत्री ने कहा कि इस वर्ष पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेला में लगभग 60 लाख श्रद्धालु देवघर आ सकते हैं. इस बार सावन माह का शुभारंभ और समापन दोनों ही सोमवार को हो रहा है. विद्वानों के अनुसार यह दुर्लभ संयोग 72 वर्ष बाद बना है.

Also Read: Sawan 2024: रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने किया शिव तांडव

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola