ePaper

पतकी जंगल के पास सड़क दुर्घटना में रांची निवासी की मौत, एक घायल

Updated at : 04 Jan 2021 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
पतकी जंगल के पास सड़क दुर्घटना में रांची निवासी की मौत, एक घायल

Jharkhand news, Latehar news, लातेहार : झारखंड के रांची- मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 75) पर पतकी जंगल के पास हुई एक सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पतकी जंगल के पास तीखे मोड़ पर कार चालक के नियंत्रण खोने से ये हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार, रांची के खेलगांव निवासी अभय कुमार (55 वर्ष) कार (JH 01 AA 3711) मेदिनीनगर से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में पतकी जंगल स्थित CRPF कैंप के बाद एक तीखे मोड़ पर कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक सड़क से नीचे एक पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में कार में सवार रांची के खेलगांव निवासी अभय कुमार की मौत हो गयी, जबकि विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read: रांची में सीएम हेमंत के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोका, ओरमांझी में युवती का सिरकटा शव मिलने से फूटा गुस्सा

मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गयी. कार में केवल दो लोग ही सवार थे. घटना की सूचना मिलने पर लातेहार थाना के एसआई सरज कुमार दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाये.

यहां चिकित्सकों ने अभय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि डाॅ हरेनचंद महतो व डॉ नीलमनी ने घायल विवेक कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे रांची रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola