ePaper

Railway News : 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार में रांची रेल मंडल को मिले कई पुरस्कार

Updated at : 27 Dec 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Railway News : 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार में रांची रेल मंडल को मिले कई पुरस्कार

बोर्ड स्तर, जोनल स्तर एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

विज्ञापन

रांची. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता में 69वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने रांची रेल मंडल को जोनल स्तर का कई पुरस्कार प्रदान किया. डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा की उपस्थिति में रांची रेल मंडल को जोनल स्तर का पंकच्युलिटी शील्ड मिला. जिसे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने ग्रहण किया. रांची स्टेशन को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन के साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाला स्टेशन का शील्ड वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने प्राप्त किया. ट्रैकशन डिस्ट्रीब्यूशन शील्ड वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रैकशन) आनंद लॉरेंस ने एवं हटिया कोचिंग डिपो को बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता बलराम प्रसाद साहू ने, सेफ्टी शील्ड वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एन श्रीनिवासन ने, राजभाषा शील्ड वरिष्ठ मंडल राजभाषा अधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने एवं टेलिकम्युनिकेशन एफिशिएंसी शील्ड मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता शिशुपाल कुमार ने ग्रहण किया.

उत्कृष्ट कार्य के लिए दो अधिकारी व 13 कर्मी पुरस्कृत

वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य के लिए रांची रेल मंडल के दो अधिकारी अनिल कुमार एवं अशोक कुमार सिंह तथा 13 रेलकर्मी रूपा तिर्की, रंजीत विश्वकर्मा, उमेश प्रसाद, सुचित्रा सिन्हा, सहदेव आर सिंह, नीतीश कुमार, नीलम लकड़ा, आनंद टोपनो, सुमित किंडो, अमित कुमार भदानी, मिथिलेश कुमार, सुबोध चंद्र सरेन, रंजीत कुमार शाह को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola