ePaper

नामकुम में जलजमाव से परेशान युवकों का अनोखा विरोध, गड्ढे में मछली और बत्तख पालकर जताया गुस्सा

Updated at : 30 May 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव का विरोध करते युवक

जलजमाव का विरोध करते युवक

Ranchi News: रांची में जलजमाव से परेशान युवकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. युवकों ने गड्ढे में जमा पानी में मछली और बत्तख पालकर राज्य सरकार और नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया. उन्होंने कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ.

विज्ञापन

Ranchi News| नामकुम, राजेश वर्मा: राजधानी रांची में जल जमाव से परेशान लोगों ने विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला है. नामकुम इलाके के कई युवकों ने गड्ढे में जमा पानी में मछली और बत्तख पालकर प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, नामकुम के वार्ड 47 के मुख्य सड़क पर जलजमाव से परेशान वार्ड के युवकों ने अनोखा प्रदर्शन किया. इन्होंने गड्ढों में जमा पानी में बत्तख और मछली पालन किया, फिर उसे मारा.

राज्य सरकार और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है कि प्रमुख सड़क होने के बावजूद दर्जनों गड्ढे हो गए हैं. हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव हो गया है. वहीं, तेज बारिश में नाली का दूषित पानी भी सड़क पर आ जाता है, जिससे बदबू फैलती है. इस समस्या के सामाधान को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम, वार्ड पार्षद, सांसद, विधायक से कई बार शिकायत की. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला, न स्थिति में कोई सुधार हुआ. इसके बाद थक-हार कर युवकों ने जलजमाव में बत्तख और मछली डाला. फिर, बांस की सहायता से मछली मारकर राज्य सरकार व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह में जलजमाव से परेशान लोग

इसी तरह गिरिडीह में भी लोग जलजमाव से परेशान हैं. जिले के देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार स्थित श्रीराम चौक पर जलजमाव होने और कीचड़ जमा होने से सड़क पर आवागमन करना मुश्किल हो गया है. कीचड़ में फंसकर कई बाइक सवार गिर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि बाजार में पानी निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. सड़क पर पानी जमा होने की वजह से आसपास के लोग जमा पानी से निकलने वाली दुर्गंध और मच्छर से भी परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी यहां सड़क पर जलजमाव हो जाता है.

इसे भी पढ़ें 

PM Modi: पीएम मोदी ने दी सौगात, अब महज 6 घंटे में तय कर सकते हैं रांची से वाराणसी तक का सफर

Maiya Samman Yojana: बोकारो में मंईयां योजना में बड़ा घोटाला, 20 फर्जी अल्पसंख्यक आवेदन पकड़े गये

CM Hemant Soren: परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola