डूरंड कप : 22 जुलाई से मिलेंगे ‘जीरो टिकट’, मुफ्त में देख सकेंगे मैच

Updated:
विज्ञापन
डूरंड कप को लेकर बैठक करते डीसी

डूरंड कप को लेकर बैठक

झारखंड की राजधानी रांची 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी के लिए तैयार है. 26 जुलाई से होनेवाले 135वें डूरंड कप-2026 के मुकाबले देखने के लिए फुटबॉल प्रेमियों को अब सिर्फ 'जीरो टिकट' लेना होगा. 22 जुलाई से टिकट वितरण शुरू होगा, जिससे फुटबॉल प्रेमियों को मुफ्त में रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

Durand Cup Ranchi: झारखंड राज्य के फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी. रांची में 26 जुलाई से होनेवाले 135वें डूरंड कप-2026 के मुकाबले देखने के लिए फुटबॉल प्रेमियों को अब सिर्फ 'जीरो टिकट' लेना होगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि 22 जुलाई से मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में 12 काउंटरों के माध्यम से 'जीरो टिकट' (निःशुल्क टिकटों) का वितरण शुरू होगा. टिकट लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. टिकट वितरण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा.

उधर, सोमवार को खेल निदेशक छवि रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 26 जुलाई शुरू हो रहे टूर्नामेंट के रांची चरण के उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय सेना के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा मौजूद थे. टूर्नामेंट को लेकर बिरसा स्टेडियम में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

क्या है जीरो टिकट?

‘जीरो टिकट’ ऐसा प्रवेश टिकट होता है, जिसके लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता. टिकट का मूल्य शून्य होता है, लेकिन प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए इसका वितरण किया जाता है. 

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

डीसी ने सभी टिकट काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा जांच और कंट्रोल रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने खिलाड़ियों व टीम अधिकारियों की सुरक्षित आवाजाही, एंबुलेंस, मेडिकल टीम, चिकित्सक, दवाएं, फायर ब्रिगेड, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और शौचालय जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. बैठक में 26 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी.

ये भी पढ़ें: मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, मॉनसून सत्र पर लग सकती है मुहर

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola