एक्सट्रीम बार : डीजे की हत्या में 10 दोषी करार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रांची की एक कोर्ट ने एक्सट्रीम बार के डीजे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है. मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह सहित 10 लोगों को दोषी ठहराया गया है. मामले में सजा पर सुनवाई आज होनी है.

विज्ञापन

रांची: अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की कोर्ट ने एक्सट्रीम बार के डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सहित 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. आरोपियों की सजा के बिंदु पर आज सुनवाई होगी. मामले में अभिषेक सिंह के अलावा प्रतीक, अशोक कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार, मो शामिरूद्दीन, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार आरोपी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला?

26 मई 2024 की देर रात बार में डीजे बजानेवाले संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर की गयी थी. घटना की रात बार में चार पांच युवक पहुंचे थे, जिनका बार के स्टाफ से विवाद हो गया था. विवाद के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. मारपीट अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित अपने घर पहुंचा था. घर से राइफल निकालकर दोबारा बार पहुंचा. अभिषेक ने बार में घुसकर संदीप प्रमाणिक की छाती में गोली मार दी. संदीप की मौके पर ही मौत हो गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola