Breaking News : चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, रांची पुलिस ने चंद घंटे में किया बरामद
चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ और अपहरण में इस्तेमाल की गई थार. फोटो: प्रभात खबर
चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की सूचना सामने आई है. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे उसका अपहरण अमेटी यूनिवर्सिटी के पास से किया गया है.
चतरा से दीनबंधू और मो तसलीम की रिपोर्ट
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ के अपहरण की सूचना सामने आयी है. घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता ने उनके बेटे को थार से अपहरण किया और स्काॅर्पियो पर सवार होकर चले गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. हालांकि, राहत की बात यह है कि रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सौरभ को बरामद भी कर लिया है. सौरभ की बरामदगी अरगोड़ा क्षेत्र से हुई है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
जांच के दौरान जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले के तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि अपराधियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं. उनके बेटे का नाम सौरभ है, जो रांची के अमेटी यूनिर्विसिटी में पढ़ाई कर रहा है.
रांची पुलिस ने दिखाई तत्परता
रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है. विधायक जनार्दन पासवान ने अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है. सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. विधायक पुत्र की बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है.
चतरा पुलिस से मिली तकनीकी जानकारी
रांची पुलिस की इस कार्रवाई में चतरा पुलिस ने रांची पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया. इसके बाद पुलिस को सौरभ तक पहुंचने में कामयाबी मिली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए