Ranchi News: जुआ अड्डा पर छापेमारी, चार जुआरी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 12:56 PM
सदर थाना की पुलिस ने बड़गाईं के पाहन टोली में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
Ranchi News: सदर थाना की पुलिस ने बड़गाईं के पाहन टोली में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में मिनहाज आलम (पहाड़ी मुहल्ला, बड़गाईं), पिंटू कुमार साव (एकता नगर कॉलोनी, बूटी मोड़), अनित कुमार (लैम, बड़गाईं) व प्रमोद कुमार चौधरी (शिवाजी नगर, बूटी मोड़ ) शामिल हैं. इनके पास से 40 हजार रुपये, एक बाइक, चार मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद की गयी है. रविवार को इन्हें जेल भेज दिया गया.
सदर पुलिस के अनुसार स्पेशल गश्ती दल ने 19 अक्तूबर की देर रात 2:30 बजे गुप्त सूचना पर बड़गाईं के पाहन टोली में छापेमारी की. पुलिस के अचानक छापेमारी के बाद वहां से अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये. जबकि उक्त चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उस जुआ के अड्डा पर एक बार में एक लाख रुपये से अधिक का बोर्ड रहता है. इधर, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










